सीएम धामी सड़क मार्ग से देहरादून जा रहे, सड़क मार्ग का कर रहे निरीक्षण

सीएम धामी सड़क मार्ग से देहरादून जा रहे, सड़क मार्ग का कर रहे निरीक्षण
सीएम धामी ने श्रीनगर चुंगी पर स्थानीय दुकान में पी चाय, ‘लोकल फॉर वोकल’ का दिया संदेश
स्थानीय नागरिकों और बच्चियों से किया आत्मीय संवाद, सादगी से बढ़ाया छोटे कारोबारियों का उत्साह
श्रीनगर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर में अपनी सहजता और सादगी से स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। जीवीके हेलीपैड से सड़क मार्ग से देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री श्रीनगर चुंगी के पास मंगल सिंह जी की चाय की दुकान पर रुके और स्थानीय लोगों के साथ चाय पी। इस दौरान उन्होंने स्वयं बच्चियों, नागरिकों और अधिकारियों को चाय परोसी तथा दुकानदारों और स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से पाकर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
मुख्यमंत्री का स्थानीय दुकान पर रुककर चाय पीना और लोगों से सहज मुलाकात करना ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना ०0को दर्शाता नजर आया। उनकी इस पहल ने स्थानीय दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन देने, स्थानीय उत्पादों को अपनाने तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की सादगी भरी इस पहल ने यह भी रेखांकित किया कि स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने में आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।





गैरसैंण में एक वर्ष में दो विधानसभा सत्रों का आयोजन राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक : मुख्यमंत्री
कुंभ से पहले पंतद्वीप के विकास कार्य पूरे करने के निर्देश
अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना