नैनीताल के पूर्व विधायक डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल का दिल्ली में हुआ आकस्मिक निधन

नैनीताल के पूर्व विधायक डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल का दिल्ली में हुआ आकस्मिक निधन
सरोवर नगरी में दौड़ी शोक की लहर, घर में लगा लोगों का तांता। हर कोई हुआ दुखी
नैनीताल- (ललित जोशी)- नैनीताल के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता डॉ नारायण सिंह जंतवाल का नई दिल्ली स्थित एम्स में हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। 66 वर्ष की आयु में दिल्ली स्थित एम्स में हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष रहे डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने उत्तराखंड राज्य की लड़ाई के साथ राज्य के मुद्दों और हितों की आजीवन पैरवी की अपनी बेदाग़ छवि, आम जन के हितों की लड़ाई और राजनैतिक सुचिता के साथ नैतिकता को अपने जीवन में आत्मसात किया और आजीवन अपने सानिध्य से दूसरों को भी
बीते कुछ समय से स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतों की वजह से राजनैतिक सक्रियता में कमी जरूर आयी थी लेकिन राज्य के मुद्दों सहित उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूती प्रदान करने में वो अपने अंतिम समय तक सक्रीय रहे। वह अपने पीछे कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में इतिहास विभाग में प्रोफेसर पत्नी डॉ सावित्री कैड़ा जंतवाल सहित 2 बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन का समाचार मिलते ही नैनीताल नगर में शोक की लहर फ़ैल गयी। राज्य आंदोलनकारियों सहित विभिन्न राजनैतिक दल एवं संगठनों ने उनके असामयिक निधन पर अपना शोक प्रकट किया है।
डॉ नारायण सिंह जंतवाल की छवि एक धैर्य, शांत, गंभीर और राजनैतिक सुचिता धारण किये हुए राजनेता की रही। वह कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डीएसबी परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष रहे और साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे। वर्ष 2002 में राज्य गठन के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में वह नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उनके निधन से क्षेत्रीय राजनीति के पैरोकारों की ठोस आवाज़ हमेशा के लिए शांत हो गयी। डॉक्टर जंतवाल के निधन पर तमाम राजनीतिक दलों उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन कारियों , व्यापार मंडल, श्री राम सेवक सभा समिती सदस्यों, नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा, गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकारों, आदर्श सूखाताल रामलीला समिति , तल्लीताल रामलीला,समेत कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा के पदाधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।कूटा की तरफ से डॉ ललित तिवारी ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ युगल ,डॉ संतोष ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी , ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ भुवन आर्य ने गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है ।







मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
उत्तराखंड राज्य स्थापना के राज्योत्सव के अवसर पर नैनीताल के बरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड