रामनगर के थारी गांव में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच महिलाओं से गांजा और स्मैक बरामद

रामनगर के थारी गांव में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच महिलाओं से गांजा और स्मैक बरामद
नैनीताल- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र स्थित थारी गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच महिलाओं के कब्जे से अवैध गांजा और स्मैक बरामद की है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, पहली अभियुक्ता पासो कौर निवासी थारी, रामनगर के घर से 2.020 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
वहीं, सीमा कौर और प्रकाश कौर निवासी थारी गांव, पीरूमदारा के कब्जे से कुल 16.120 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
इसके अलावा मनप्रीत कौर निवासी थारी, पोस्ट हल्दुआ, रामनगर के कब्जे से 12.25 ग्राम अवैध स्मैक और स्मैक बिक्री से प्राप्त 3 लाख 35 हजार रुपये बरामद किए गए।
पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में राधा निवासी थारी, हल्दुआ, रामनगर के कब्जे से 2.33 ग्राम अवैध स्मैक और स्मैक बिक्री से प्राप्त 19,200 रुपये बरामद किए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।







मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द
राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन
संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री
संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री