ना नौकरी ना पेंशन, परेशान उत्तराखंड आंदोलनकारी भास्कर जोशी। उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग को दिया पत्र। आयोग ने डीएम को कार्रवाई के दिए निर्देश।
Oplus_131072

देहरादून
जनपद पौड़ी के तहसील बीरोंखाल ग्राम पोसड़ निवासी भास्कर जोशी ने उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसके प्रमाण पत्र भी उनके पास मौजूद हैं। फिर भी उनको अभी तक राज्य सरकार की ओर से ना तो नौकरी मिली है और ना ही पेंशन की सुविधा मिल पाई है। अस्वस्थ होने के बाद उन्हें आर्थिक सहायता भी नहीं मिल रही है। इसलिए भास्कर जोशी ने उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग ने भास्कर जोशी के द्वारा दिए गए पत्र का संज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य राम सिंह मीना ने जिलाधिकारी पौड़ी को भास्कर जोशी का पत्र प्रेषित करते हुए विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।





आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने किया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण
16 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण
सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश