स्कूली बच्चों को दिए गर्म कपड़े और जैकेट। मधुबन आश्रम और अमित फाउंडेशन की पहल।

मधुबन आश्रम ऋषिकेश और अमित फाउंडेशन ने गुमानीवाला श्यामपुर स्थित हिमालय विद्यापीठ स्कूल के बच्चों को सर्दी से बचाने की पहल की है। दोनों संस्थाओं ने मिलकर बच्चों को गर्म कपड़े और जैकेट उपलब्ध कराई है। मधुबन आश्रम के स्वामी परमानंद दास महाराज ने बताया कि इन दिनों ठंड का प्रकोप चल रहा है। कई स्कूलों में बच्चों को बिना गर्म कपड़े पहने हुए जाते हुए देखा गया है। जानकारी करने के बाद संस्थाओं ने मिलकर श्यामपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी नरेश गुप्ता, विजय कपूर, हरिकिशन दास, सुरेंद्र कंडवाल, सुनील शर्मा के साथ मिलकर श्यामपुर के हिमालय विद्यापीठ स्कूल में बच्चों को गर्म कपड़े जैकेट उपलब्ध कराई है। भविष्य में भी जहां बच्चों को संस्थाओं की मदद की जरूरत पड़ेगी। वहां मदद करी जाएगी। गर्म कपड़े और जैकेट प्रकार स्कूल के बच्चे काफी खुश नजर आए।


मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
युवा कांग्रेस का लखनपुर चुंगी में ‘Call for Protest’ अभियान; कल रुद्रपुर में कलेक्टर कार्यालय घेराव की अपील
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विकास की रीति- नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार