अंतिम दौर में पहुंचा नगर निगम का चुनाव। जीत के लिए प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत। पार्षद प्रत्याशी गुरविंदर सिंह को जनसंपर्क में समर्थन।

ऋषिकेश
ऋषिकेश में नगर निगम का चुनाव अब लगभग अंतिम दौर में पहुंच गया है। 23 जनवरी को वोटिंग होनी है और 25 जनवरी को जनता का निर्णय पेश होना है। 21 जनवरी को प्रचार प्रसार थम जाना है। इन सब बातों को देखते हुए नगर निगम के सभी प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार में जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ऋषिकेश में वार्ड नंबर 26 शिवाजी नगर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरविंदर सिंह ने आज जनसंपर्क अभियान चलाया। इसी के साथ उन्होंने लोगों से मिलकर छोटी-छोटी बैठक भी की। जगह-जगह जनसंपर्क अभियान के दौरान गुरविंदर सिंह ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई प्रकार के वादे किए। 23 जनवरी को आशीर्वाद के रूप में गुरविंदर सिंह ने जनता से वोट देने की अपील की। गुरविंदर सिंह ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान उनको लोगों ने अपना वोट देने का भरोसा दिलाया है। अभी तक किए गए जनसंपर्क के दौरान को देखकर अंदाजा है कि 23 जनवरी को उनको क्षेत्रवासी बहुत अच्छे वोट देंगे और 25 जनवरी को उन्हें शिवाजी नगर का पार्षद की सीट पर विजय श्री दिलाएंगे।





आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने किया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण
16 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण
सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश