सब्जी मंडी गेट के बाहर लगी आग। देखिए रिपोर्ट।

ऋषिकेश
ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर लगी फल की दो अस्थाई दुकानों में आग लग गई। आग लगने से हजारों रुपए के फल ठेलियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग को समय से बुझा लिया गया। जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची और बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रथम दृष्टि दुकानों के पास रखी पराली में किसी व्यक्ति के द्वारा जलती बीड़ी सिगरेट फेक जाने की वजह से आग लगने की घटना होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद दुकान मालिक बादल जायसवाल और सूरज ने बताया कि अचानक उन्होंने दुकान पर आग का नजारा देखा और वह जान बचाने के लिए बाहर सड़क पर निकल आए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसे बुझाने का मौका नहीं मिला। तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को देखकर मौके पर बुलाया गया। फायर अफसर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
बता दे कि इसी जगह पर आग लगने की यह तीसरी घटना है। पहले भी दो बार इन्हीं फल की दुकानों में आग लगने की वारदात हो चुकी है। कुछ दिनों पहले 10 मीटर की दूरी पर एक खड़ी एक कार में भी आग लगने की घटना हुई थी। आग लगने की घटना के दौरान ट्रैफिक जाम हो गया। आग बुझाने के बाद पुलिस ने किसी तरह मौके पर आकर ट्रैफिक जाम को खुलवाया और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने का काम किया।



रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र
कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप एवं कनखल क्षेत्र का किया निरीक्षण
नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच