ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की कार्रवाई, 61 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की कार्रवाई, 61 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार
पिरान कलियर। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में वांछित अपराधियों, फरार आरोपियों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 10 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए नफीस पुत्र हनीफ, निवासी मोहल्ला तेलियों वाला, पिरान कलियर, उम्र 61 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 1807/2021, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले में आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे मोहल्ला तेलियों वाला, पिरान कलियर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रामअवतार तथा हेड कांस्टेबल 305 जमशेद अली शामिल रहे।





उत्तराखंड राज्य स्थापना के राज्योत्सव के अवसर पर नैनीताल के बरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास