ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की कार्रवाई, 61 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की कार्रवाई, 61 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार
पिरान कलियर। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में वांछित अपराधियों, फरार आरोपियों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 10 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए नफीस पुत्र हनीफ, निवासी मोहल्ला तेलियों वाला, पिरान कलियर, उम्र 61 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 1807/2021, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले में आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे मोहल्ला तेलियों वाला, पिरान कलियर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रामअवतार तथा हेड कांस्टेबल 305 जमशेद अली शामिल रहे।






सुरक्षा को लेकर सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर प्लांट में विशेष पहल
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित
मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन