सुरक्षा को लेकर सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर प्लांट में विशेष पहल

सुरक्षा को लेकर सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर प्लांट में विशेष पहल
सभी स्टाफ एवं कर्मचारियों के वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर स्टिकर
काशीपुर- सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर प्लांट में प्लांट हेड शुभम चमोली के निर्देशानुसार कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सड़क सुरक्षा पहल की गई। इसके तहत प्लांट में आने वाले सभी स्टाफ एवं कर्मचारियों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य कम रोशनी और रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाना तथा सड़क सुरक्षा को मजबूत करना है। रिफ्लेक्टर स्टिकर अंधेरे में वाहनों को दूर से पहचानने में मदद करते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने में सहायता मिलती है। इस अवसर पर प्लांट हेड शुभम चमोली ने स्टाफ एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सभी को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही, वाहन को निर्धारित गति सीमा के भीतर ही चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की पहली प्राथमिकता अपनी और दूसरों की सुरक्षा होनी चाहिए। सुरक्षित तरीके से यात्रा कर अपने घर पहुंचना ही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं है, बल्कि घर से प्लांट आने-जाने के दौरान भी सुरक्षा नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर प्लांट की यह पहल कर्मचारियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और “सुरक्षा पहले” की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की कार्रवाई, 61 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित