छात्रों ने जानी लाखामंडल (जौनसार) की संस्कृति। शिव मंदिर लाखामंडल मंदिर की सजावट पर बनाई वास्तुकला। नेशनल लेवल पर होगी प्रदर्शित।

पर्यावरण डिजाइन और वास्तुकला स्कूल नवरचना विश्वविद्यालय वडोदरा गुजरात के 42 छात्रों ने 5 दिन तक लाखामंडल का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने जौनसारी रीति रिवाज और उनकी भाषा और संस्कृति को जाना। इसके अलावा छात्रों ने लाखामंडल मंदिर की सजावट वास्तुकला बनाए। जो जल्दी ही नेशनल स्तर पर प्रदर्शित किए जाएंगे। लाखामंडल गांव के अनेक नक्शे भी बनाए। केदार मंदिर के दर्शन किए। महासू मंदिर के दर्शन कर आसपास के इलाके का भ्रमण किया। शिव मंदिर में भगवान की आरती कर आशीर्वाद लिया। छात्र क्षेत्र का भ्रमण कर काफी खुश नजर आए। छात्रों ने बताया कि उन्हें जौनसारी संस्कृति बहुत अच्छी लगी। छात्रों ने लाखामंडल पर बनी डॉक्यूमेंट्री भी देखी।


मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
युवा कांग्रेस का लखनपुर चुंगी में ‘Call for Protest’ अभियान; कल रुद्रपुर में कलेक्टर कार्यालय घेराव की अपील
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विकास की रीति- नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार