क्रिसमस की रात शराबियों पर पड़ी भारी। 14 शराबी गिरफ्तार वाहन भी हुए सीज। हजारों रुपए का पुलिस ने लगाया जुर्माना। न्यू ईयर तक चलेगी पुलिस की खास चेकिंग।

ऋषिकेश
ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती क्षेत्र में पुलिस की चेतावनी को नजर अंदाज करना शराबियों को भारी पड़ गया। क्रिसमस की रात पर पुलिस ने चेकिंग में 14 शराबियों को वाहन चलाते हुए पकड़ा। फटकार लगाने के बाद पुलिस ने सभी शराबियों को गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिलाई और उनके वाहनों को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चार अन्य वाहन भी पुलिस ने सीज किए हैं। इसके अलावा 15 वाहनों के चालान काट 8 हजार का जुर्माना भी वसूल किया है।

मुनिकीरेती के इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि क्रिसमस को सुरक्षित संपन्न करने के लिए पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल के निर्देश पर पूरी रात चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों को गिरफ्तार किया और उनके वाहनों को कब्जे में लेकर सीज किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि न्यू ईयर के मौके पर लाखों पर्यटकों के आने की संभावना बनी है। इसलिए यह चेकिंग अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। जिससे 31 दिसंबर के रात को होने न्यू ईयर के जश्न में कोई भी खलल ना पड़े। उन्होंने लोगों से रात को शराब पीकर वाहन नहीं चलने शराब पीकर हुड़दंग नहीं करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। चेतावनी भी दी है यदि अपील पर ध्यान नहीं दिया गया तो संबंधित नियम तोड़ने वाले पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
युवा कांग्रेस का लखनपुर चुंगी में ‘Call for Protest’ अभियान; कल रुद्रपुर में कलेक्टर कार्यालय घेराव की अपील
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विकास की रीति- नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार