बैराज में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान। गंगा में कूदे गौतम अरोड़ा का निकला शव। घड़ी और कड़े के आधार पर भाई ने पहचाना। पुलिस मृतक का कराएगी डीएनए टेस्ट।

ऋषिकेश
चार दिसंबर को बैराज जलाशय में मिले अज्ञात शव की पहचान 21 वर्षीय गौतम अरोड़ा निवासी मनीराम रोड के रूप में हुई है। गौतम अरोड़ा के भाई ऋषभ अरोड़ा ने हाथ में पहनी घड़ी और कड़े के आधार पर शव की पहचान की है। एतिहात के तौर पर पुलिस ने मृतक का डीएनए करने के लिए सैंपल सुरक्षित रख लिया है। जल्दी ही कोर्ट के आदेश पर डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा।
बता दे कि ऋषिकेश में 26 नवंबर को 72 सीड़ी घाट से 21 वर्षीय गौतम अरोड़ा ने गंगा में कूद लगा दी थी। घटना के बाद पुलिस को घाट पर गौतम अरोड़ा का मोबाइल और जूते मिले थे। तभी से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गौतम अरोड़ा को तलाशने के लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन चल रही थी। 4 दिसंबर को त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल और नवीन डंगवाल ने भी खुद गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बैराज जलाशय में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और एम्स की मोर्चरी भेजा। यहां गौतम अरोड़ा के माता पिता भी आए। उन्होंने शव देखने के बाद कहा कि यह शव उनके बेटे का नहीं है। पुलिस ने तीन दिन तक पहचान नहीं होने पर रीति रिवाज से शव का दाह संस्कार कर दिया और हाथ में पहनी घड़ी और कड़े को शव की फोटो के साथ सुरक्षित रख लिया। आज गौतम अरोड़ा के भाई ने घड़ी और कड़े के आधार पर शव की पहचान गौतम के रूप में की है। त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। फिर भी पुलिस एतिहात के तौर पर मृतक का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए कोर्ट से परमिशन लेने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
युवा कांग्रेस का लखनपुर चुंगी में ‘Call for Protest’ अभियान; कल रुद्रपुर में कलेक्टर कार्यालय घेराव की अपील
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विकास की रीति- नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार