पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने किया शोक व्यक्त।

देहरादून डेस्क
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा देश की आर्थिकी को गति देने में उनका अहम योगदान रहा। 1991 में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने भारत में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई। वर्ष 2018 में HIHT संस्थापक गुरुदेव डॉ. स्वामी राम के महासमाधि दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी।

अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जुड़े संस्मरणों को साझा किया। जॉलीग्रांट में कैंपस निर्माण के दौरान उनका सहयोग मिलता रहा।
उन्होंने बताया कि दो बार जॉलीग्रांट कैंपस में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आए थे।
गुरुदेव डॉ. स्वामी राम के निमंत्रण पर वर्ष 1994 में भारत सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री रहते हुए बतौर मुख्य अतिथि जॉलीग्रांट में हिमालयन अस्पताल के भवन का लोकर्पण किया।
इसके बाद भी वह लगातार संस्थान के विकास कार्यों में सहयोग देते रहे।
वर्ष 2018 में वह डॉ. स्वामी राम के महासमाधि दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आये थे। यहां पर उन्होंने गुरुदेव के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
भारत की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन