ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों को मिले कंबल। इनर व्हील क्लब ने ठंड में दी राहत। रेलवे स्टेशन पर हुआ क्लब का कार्यक्रम।

ऋषिकेश
ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर ठंड से ठिठुर रहे 50 से अधिक जरूरतमंदों की मदद के लिए इनर व्हील क्लब ने हाथ आगे बढ़ाया है। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत दिलाने का काम किया है। कंबल मिलने पर जरूरतमंदों ने क्लब का आभार व्यक्त करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की है।

क्लब की अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश में लगातार गिरते पारे और बढ़ती ठंड के बीच, इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। जिसमें क्लब के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोहड़ी के पावन पर्व पर क्लब के सदस्यों ने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर 50 कंबल जरूरतमंदों को वितरित किए। उन्होंने बताया कि क्लब का उद्देश्य ही जरूरतमंदों की मदद कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद के कार्य किए जाते रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने वाले क्लब की टीम में डॉ. सीमा सक्सेना, हेमा गुलाटी, संध्या अग्रवाल, अनुप्रिया तायल, परमजीत कौर, शेफाली अग्रवाल (पिंकी) सुषमा अग्रवाल, वर्षा खन्ना, संध्या अग्रवाल, नीरा गुप्ता, सीमा नागलिया, रेखा नागलिया, प्रीति पोखरियाल, डॉ सीमा सक्सेना और कविता कोठारी आदि उपस्थित रहे।





आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने किया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण
16 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण
सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश