निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं ने त्रिवेणी घाट पर बांटी खिचड़ी। लिया मां गंगा का आशीर्वाद।

ऋषिकेश
तीर्थनगरी में उत्तरायणी पर्व धूमधाम से मनाया गया। ऋषिकेश का दिल कहे जाने वाले त्रिवेणी घाट पर धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ जन प्रतिनिधियों ने जगह-जगह खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। वहीं श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया।
निवर्तमान महापौर और भाजपा की बरिष्ठ नेत्री अनिता ममगाईं ने भी गंगा किनारे स्थित त्रिवेणी घाट पर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने निराश्रित और निर्धन लोगों को खिचड़ी, चावल व दाल का दान किया। इस दौरान उन्होंने हुए कहा कि मकर संक्रान्ति भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है। मकर संक्रांति पूरे भारत और नेपाल में भिन्न रूपों में मनाया जाता है। पौष मास में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। उस दिन इस पर्व को मनाया जाता है। मेरी यही कामना है मां गंगा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। ऋषिकेश वासियों के लिए यह पर्व काफी महत्वपूर्ण होता है। क्यूंकि यहां देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। कई तरह की संस्कृतियों का संगम यहां पर होता है। समाज का हर वर्ग यहां आता है। मैं सभी को इस महान पर्व मकर संक्रांति की बधाई देती हूँ। मेरी तरफ से सभी को ढेर सारी शुभकामनायें।





आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने किया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण
16 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण
सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश