राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्या मंदिर आवास विकास में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम।

ऋषिकेश
आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे मेरा वोट मेरा अधिकार व वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम थीम के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई। साथ ही जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक की हो चुकी है उन्हें व जिनकी उम्र 18 वर्ष नहीं हुई है उनके अभिभावकों के लिए वोट का महत्व बताया। उन्हें जागरुक किया साथ ही स्वच्छ प्रतिस्पर्धा से अपने मत का प्रयोग करने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य चंद्रप्रकाश डोभाल ने भी लोकतंत्र में अपने वोट की महत्ता को समझाया। इस मौके पर रामगोपाल रतूड़ी, रविन्द्र सिंह परमार, नरेंद्र खुराना, रजनी गर्ग, सुहानी सेमवाल, योगेश देवली, मीनाक्षी उनियाल आदि उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
युवा कांग्रेस का लखनपुर चुंगी में ‘Call for Protest’ अभियान; कल रुद्रपुर में कलेक्टर कार्यालय घेराव की अपील
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विकास की रीति- नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार