मुस्लिम गाइडों को राफ्टिंग लाइसेंस जारी करने का विरोध। राफ्टिंग गाइडों ने सचिव से की मुलाकात। लाइसेंस जारी करने पर आंदोलन की चेतावनी।
oplus_131072





ऋषिकेश
गंगा में राफ्टिंग कराने वाले गाइडों ने मुस्लिमों को राफ्टिंग गाइड के लाइसेंस जारी करने का विरोध किया है। मुस्लिमों को लाइसेंस जारी करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बता दे कि आज राफ्टिंग गाइड मुनिकीरेती स्थित गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के कार्यालय पहुंचे। यहां गाइडों ने समिति के सचिव से मुलाकात की। उनको अपनी मांग के संबंध में अवगत कराया। कहा कि गंगा में हिंदुओं की आस्था है। लेकिन मुस्लिम समाज गंगा की आस्था के साथ खिलवाड़ करता है। दूसरे राज्यों के मुस्लिमों को राफ्टिंग गाइड जारी होने से स्थानीय गाइडो के हक प्रभावित होंगे। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राफ्टिंग गाइड मोहित भट्ट ने बताया कि राफ्टिंग का नया सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में दर्जनों नए गाइड राफ्टिंग गाइड का लाइसेंस हासिल करने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इनमें बाहरी राज्यों के राफ्टिंग गाइड भी आवेदन कर रहे हैं। जिनमें कुछ मुस्लिम गाइड भी शामिल हैं। जिनका सभी राफ्टिंग गाइड विरोध कर रहे है। बताया कि मुस्लिम समुदाय के गाइड गंगा के आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। इसके अलावा कई प्रकार के जिहाद करने से भी पीछे नहीं हटते। मौके पर बजरंग दल के विभाग संयोजक नरेश उनियाल ने राफ्टिंग गाइडो की मांग को जायज ठहराते हुए अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यदि समिति ने जबरदस्ती मुस्लिम समुदाय के गाइड को राफ्टिंग का लाइसेंस जारी किया तो बजरंग दल राफ्टिंग गाइड के साथ मिलकर आंदोलन करेगा। गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के सचिव जसपाल चौहान ने बताया कि मांगों के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।
कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजा विवाद शांत। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बनाए दूरी।
जयराम आश्रम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। युवाओं ने रक्तदान कर लिया मरीजों की जान बचाने का संकल्प। एम्स और जॉली ग्रांट अस्पताल की टीम शामिल।
डॉ. कमल डिमरी ने ‘बालारिष्ट’ पर शोध कर प्राप्त की पीएचडी की उपाधि। ज्योतिष जगत में हर्ष की लहर। कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विद्वानों ने दी बधाई।
इनरव्हील क्लब ने बांटे स्वेटर और पुस्तकें, बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान।
दिव्यांग की मदद को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बढ़ाया हाथ। ट्राई साइकिल देकर की बड़ी मदद। भविष्य में भी मदद का दिया भरोसा।