निवर्तमान मेयर अनीता ममगाई ने गरीबों के विकास का बताया बजट।





ऋषिकेश
मोदी सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है ऋषिकेश की निवर्तमान मेयर अनीता ममगाई ने बजट को गरीबों के विकास का बजट बताया है। उन्होंने शानदार बजट पेश करने के लिए में देश के प्रधानमंत्री मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया है। कहा कि यह बजट 2025-26 एक दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बजट है। जो आर्थिक स्थिरता और सामाजिक कल्याण दोनों को संतुलित करता है। सरकार ने पूंजीगत व्यय को ₹11.21 लाख करोड़ तक बढ़ाकर बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी है। जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में ₹98,311 करोड़ का प्रावधान आयुष्मान भारत और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करेगा, जबकि शिक्षा क्षेत्र को ₹1.28 लाख करोड़ देकर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी गई है। किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि में ₹63,500 करोड़ और ग्रामीण विकास योजनाओं को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया गया है। राजकोषीय घाटा घटकर 4.4% होना दर्शाता है कि सरकार वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास को प्राथमिकता दे रही है। कुल मिलाकर, यह बजट आर्थिक सुधार, सामाजिक कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।
कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजा विवाद शांत। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बनाए दूरी।
जयराम आश्रम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। युवाओं ने रक्तदान कर लिया मरीजों की जान बचाने का संकल्प। एम्स और जॉली ग्रांट अस्पताल की टीम शामिल।
डॉ. कमल डिमरी ने ‘बालारिष्ट’ पर शोध कर प्राप्त की पीएचडी की उपाधि। ज्योतिष जगत में हर्ष की लहर। कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विद्वानों ने दी बधाई।
इनरव्हील क्लब ने बांटे स्वेटर और पुस्तकें, बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान।
दिव्यांग की मदद को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बढ़ाया हाथ। ट्राई साइकिल देकर की बड़ी मदद। भविष्य में भी मदद का दिया भरोसा।