इनर व्हील क्लब ने महिला दिवस पर किया कार्यक्रम। स्वास्थ्य और जीवन शैली पर रहा फोकस।

ऋषिकेश
इनर व्हील क्लब ने वेलनेस सेंटर तिलक रोड में महिला दिवस का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय स्वास्थ्य और जीवनशैली: सही पोषण और संतुलित आहार रहा। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वन-ऑन-वन इंटरएक्शन भी हुआ। जिसमें उपस्थित महिलाओं ने पोषण सही खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़े अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। इसके पश्चात केक काट कर क्लब के सदस्यों ने मिलकर महिला सशक्तिकरण और उनकी अद्भुत शक्ति का जश्न मनाया। क्लब अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने इस अवसर पर कहा जहां नारी होती है वहां जादू होता है। महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान देना हमारा कर्तव्य है और इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने एक सकारात्मक पहल की है। क्लब की अध्यक्षा नलिनी शर्मा ने वेलनेस सेंटर के संचालक सिमर टक्कर एवं नेहा टक्कर को भी धन्यवाद अदा किया। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में अधिकतर सदस्यों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मुख्यतः सविता शर्मा ,मीनू डंग रुचि सिंघल, नीना गुप्ता ,डॉक्टर मधु ,डॉक्टर इंदु शर्मा ,कविता टक्कर ,संचिता शर्मा ,सलोनी गोयल अंजू मित्तल ,डॉली मिश्रा , भानम ,राशि एवं शुभम आदि उपस्थित थे।



रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र
कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप एवं कनखल क्षेत्र का किया निरीक्षण
नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच