छात्र छात्राओं को समय-समय पर दिशा निर्देश देना जरूरी- उमाकांत पंत

ऋषिकेश
आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय लगातार छात्र छात्राओं के हितों में नए-नए प्रयोग करता रहता है। इसी कड़ी में 21 फरवरी से परिषदीय बोर्ड परीक्षाएं पूरे प्रदेश भर में संचालित हो रही है। जो कि 11 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। जिसके मद्देनजर विद्या मंदिर आवास विकास के शिक्षकों द्वारा छात्र हितों के लिए प्रत्येक विषय के पेपर से पूर्व विषयाचार्य द्वारा डेढ़ घंटे की ऑनलाइन गूगल मीट पर क्लास बच्चों के डाउट क्लियर करने हेतु चलाई जा रही है। इस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने बताया कि छात्र छात्राओं को समय-समय पर दिशा निर्देश देना जरूरी आवश्यक है। जिससे वो परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सके। इस पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं वाणिज्य प्रवक्ता नरेन्द्र खुराना ने बताया कि आवास विकास स्थित विद्या मन्दिर समय समय पर छात्र हित एवं छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु अनेकों प्रयोग करता रहता हैं। इसी कड़ी में अध्यापक नरेन्द्र खुराना भी अपने विषय से पूर्व क्लास लेते नजर आए।




रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र
कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप एवं कनखल क्षेत्र का किया निरीक्षण
नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच