लापता पर्यटक का खाई से मिला शव। होली के दिन कार खाई में गिरी। पुलिस ने ड्रोन से घटना का किया खुलासा।





ऋषिकेश
होली की रात दिल्ली का एक पर्यटक अपनी कार सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मामला लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र का है। जहां पर्यटक होली मनाने के लिए पहुंचा था। पर्यटक लापता हुआ तो दोस्तों ने गुमशुदगी पुलिस के पास दर्ज कराई। पांच दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद ड्रोन की मदद से पता चला कि पर्यटक के साथ सड़क हादसा हुआ है। पर्यटक की कार खाई में गिरी हुई है। किसी तरह एसडीआरएफ की मदद से पुलिस खाई में उतरी और कार के अंदर से पर्यटक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने बताया कि लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष पैथवाल की टीम घटना के बारे में जांच कर रही है। पर्यटक का नाम विनायक बाली है। जो दिल्ली का निवासी है। वह अपने दोस्तों के साथ होली मनाने के लिए पहुंचा था। कार किस प्रकार हादसे का शिकार हुई है इस संबंध में जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है। घटना में पर्यटक की क्रेटा कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुई है। जिसे निकालने के प्रयास भी किये जा रहे हैं।

नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।
कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजा विवाद शांत। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बनाए दूरी।
जयराम आश्रम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। युवाओं ने रक्तदान कर लिया मरीजों की जान बचाने का संकल्प। एम्स और जॉली ग्रांट अस्पताल की टीम शामिल।
डॉ. कमल डिमरी ने ‘बालारिष्ट’ पर शोध कर प्राप्त की पीएचडी की उपाधि। ज्योतिष जगत में हर्ष की लहर। कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विद्वानों ने दी बधाई।
इनरव्हील क्लब ने बांटे स्वेटर और पुस्तकें, बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान।
दिव्यांग की मदद को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बढ़ाया हाथ। ट्राई साइकिल देकर की बड़ी मदद। भविष्य में भी मदद का दिया भरोसा।