लक्ष्मण झूला में वीकेंड पर जाम से निजात दिलाने की कोशिश। हैवी वाहनों की नीलकंठ मार्ग पर नो एंट्री।

लक्ष्मणझूला
पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में वीकेंड पर गरुड़ चट्टी नीलकंठ मार्ग पर टूरिस्ट बस और भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। आज पहले दिन किए गए इस ट्रायल से क्षेत्र में लोगों को जाम से राहत मिलती हुई दिखाई दी है। पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने बताया कि वीकेंड पर ट्रैफिक का दवाब अधिक होने के कारण लक्ष्मणझूला ओर नीलकंठ मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। इस क्षेत्र में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक गंगा नदी में राफ्टिंग करने और नीलकंठ महादेव के दर्शन करने पहुंचते हैं। साथ ही पर्यटक गंगा किनारे रिजॉर्ट्स का भी आनंद लेते हैं। जिस कारण से वीकेंड पर लक्ष्मणझूला क्षेत्र में एका एक ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने निरीक्षण का रिपोर्ट दी है कि टूरिस्ट बसों और हैवी वाहनों की वजह से वीकेंड पर जाम की स्थिति ज्यादा बनती है। इसलिए इन वाहनों को वीकेंड पर नीलकंड रोड पर आवागमन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में वाहन चालकों से सहयोग मांगा है।

टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन