कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या। सीसीटीवी में भागते दिखे दो हमलावर। पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुटी।

कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या। सीसीटीवी में भागते दिखे दो हमलावर। पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुटी।
ऋषिकेश
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन में एक कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टि प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। स्कूटी सवार दो हमलावर भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक नोएडा निवासी नितिन देव का तपोवन स्थित डेक्कन वैली में फ्लैट है। देर रात नितिन अपने कैफे से फ्लैट पर वापस आ रहे थे। फ्लैट के नीचे ही दो बदमाशों ने नितिन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। चार गोली लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद नितिन के शव को अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में स्कूटी सवार दो हमलावर दिखाई दिए। जिनकी पहचान करने के प्रयास पुलिस कर रही है। वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि हत्या की क्या वजह रही होगी इसकी जानकारी की जा रही है। फिलहाल परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस अपनी जांच और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर चुकी है। प्रथम दृष्टि प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या की आशंका है। पुलिस कई पहलुओं पर अपनी जांच को आगे बढ़ाने में जुट गई है। नितिन फ्लैट में अकेला रहता था जबकि उसके तीन फ्लैट और हैं जो किराए पर दिए हुए हैं। नितिन का वीरभद्र रोड पर कैफे हैं। फिलहाल पता चला है कि नितिन को चार गोली लगी है।

टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन