गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं को बांटी खीर। आस्था पथ पर बुजुर्गों ने मिलकर किया कार्यक्रम।
oplus_131072

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं को बांटी खीर। आस्था पथ पर बुजुर्गों ने मिलकर किया कार्यक्रम।
ऋषिकेश
गंगा दशहरा के अवसर पर आस्था पथ पर स्थानीय लोगों ने मिलकर श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद का वितरण किया। मौके पर हर-हर गंगे जय मां गंगे के जयकारे भी लगाए।
क्षेत्रीय बुजुर्गों के लिए माला का धागा बने राकेश वर्मा ने बताया कि वह प्रतिदिन बुजुर्गों के साथ आस्था पथ पर आध्यात्मिक पाठ करते हैं। बुजुर्गों की हर संभव मदद करने का प्रयास भी करते हैं। बुजुर्गों की सहमति से ही आस्था पद पर श्रद्धालुओं को गंगा दशहरे के अवसर पर खीर का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण से पहले हनुमान चालीसा और मां गंगा की आरती भी की गई। मौके पर हर-हर गंगे जय मां गंगे के जयकारे लगाए और श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद वितरण के बाद सफाई करके स्वच्छता का संदेश भी दिया। मौके पर गणेश शंकर दुबे गिरीश चंद्र गौड़ विश्वनाथ सरकार भारत सिंह नेगी जोगिंदर सिंह सुरेश सिंह आदि उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
बिजली के पोल पर लाइनमैन की करंट लगने से मौत, UPCL के खिलाफ परिजनों का गुस्सा फूटा
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा
25 जुलाई से रामझूला पुल पर पैदल चलना भी बंद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना पर की चर्चा