आशा नौटियाल को मिलेगा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव का टिकट। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर।



देहरादून डेस्क
उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख 20 नवंबर तय होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन सबसे ऊपर पूर्व विधायक आशा नौटियाल का नाम चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक आशा नौटियाल ही केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रबल दावेदार हैं। पार्टी आशा नौटियाल को ही टिकट देगी। वैसे केदारनाथ उपचुनाव के लिए आशा नौटियाल के अलावा कुलदीप रावत, कर्नल अजय कोठियाल, ऐश्वर्या रावत, चंडी प्रसाद भट्ट, कुलदीप नेगी, शकुंतला जगवाण, दिनेश बगवाड़ी भी टिकट की रेस में लगे हुए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि केदारनाथ विधानसभा सीट बीजेपी की परंपरागत सीट है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का जो डंका बजा है। वह डंका केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले चुनाव में भी बजेगा। फिलहाल केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन के प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्दी ही प्रत्याशी का नाम घोषित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना