साहित्य पथ की मांग करेगी साहित्य सभा। यूपी की साहित्य सभा सीएम और रक्षा मंत्री को देगी ज्ञापन।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान एवं हास्य कवि सर्वेश अस्थाना ने आज लखनऊ में साहित्य पथ के निर्माण की मांग उठाई है। सर्वेश अस्थाना इस मांग को पूरी करने का अनुरोध मुख्यमंत्री योगी जी, लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा महापौर सुषमा खर्कवाल से मिलकर करेंगे। साहित्य एवं साहित्यकारों के सम्मान को महत्व देने के लखनऊ के ग्रीन कोरीडोर के किसी एक भाग को या जी 20 रोड को साहित्यपथ का नाम दिया जाये। उस सड़क के दोनो ओर निश्चित दूरी पर प्लेटफॉर्म बना कर उनपर प्रदेश के साहित्यकारों की मूर्तियां व उनका परिचय लगाया जाये। उ प्र साहित्य सभा इस कार्य मे सहयोग भी करेगी। इस पथ के निर्माण से राजधानी के लसाहित्यिक पर्यटन के प्रति देशवासियों व साहित्यप्रेमी अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों का रुझान बढ़ेगा। अभी तक साहित्य सभा के प्रयासों से लखनऊ में नीरज चौक व पँ अमृत लाल नागर चौराहे का नामकरण व निर्माण हो चुका है। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा पूरे प्रदेश में साहित्यिक अभिरुचि व जागरूकता के लिए समर्पित है। प्रदेश के सभी जिलों में इसकी इकाइयां हैं जो जुट कर इस दिशा में कार्य कर रही हैं।



रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र
कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप एवं कनखल क्षेत्र का किया निरीक्षण
नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच