पौड़ी: गुमखाल के पास खाई में गिरा युवक, SDRF ने बरामद किया शव

पौड़ी: गुमखाल के पास खाई में गिरा युवक, SDRF ने बरामद किया शव
पौड़ी-जनपद पौड़ी के गुमखाल क्षेत्र में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहाँ कोटद्वार रोड पर एक युवक गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
बता दें कि डीसीआर पौड़ी द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गई कि गुमखाल के समीप एक युवक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुँची। घटनास्थल पर ढलान अत्यधिक खड़ी और संकरी थी, जिससे नीचे उतरना जोखिम भरा था। एसडीआरएफ के जवानों ने रोप (रस्सी) तकनीक और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए गहरी खाई में उतरकर युवक तक पहुँच बनाई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को खाई से बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। मुख्य मार्ग पर लाकर स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान रोशन सिंह बिष्ट ग्राम डाबर, लैंसडाउन (पौड़ी गढ़वाल) के रूप में हुई। एसडीआरएफ ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव को जिला पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रही है।



रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र
कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप एवं कनखल क्षेत्र का किया निरीक्षण
नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच