एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस

आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
कहा, सरकार आम जनता के साथ, आरोपियों के ख़िलाफ़ होगी ठोस कार्रवाई
देहरादून
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बहुचर्चित एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में सीबीआई द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि गरीब व मेहनतकश जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वालों की अब खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि चिटफंड योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगने वाले घोटालेबाजों पर अब कानून का शिकंजा कस चुका है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
डॉ. रावत ने कहा कि एलयूसीसी ने पहाड़ के भोले-भाले एवं मेहनतकश लोगों को अनियमित जमा योजनाओं में अधिक लाभ का लालच देकर अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की ठगी की है। उक्त प्रकरण में सीबीआई ने ठोस कार्रवाई करते हुये पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हजारों निवेशकों ने राहत की सांस ली है। डॉ. रावत ने विश्वास जताया कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से जांच कर सभी दोषियों को कानून के तहत कठोर दंड दिलाएंगी।
डाॅ. रावत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार आर्थिक अपराधों और भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित निवेशकों के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भविष्य में इस प्रकार के चिटफंड घोटालों और वित्तीय अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं ।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ विपक्षी नेता पीड़ित लोगों को गुमराह कर उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं, जबकि सरकार का उद्देश्य शुरू से ही पीड़ितों को न्याय दिलाना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ लगातार मॉनिटरिंग कर रही है ताकि किसी भी दोषी को बचने का अवसर न मिले।


एसएसबी 14वीं वाहिनी और सोसाइटी फॉर एनवायरमेंट का साझा संकल्प: हरेला पर्व पर डोईवाला कैंप में वृहद पौधारोपण
हरेला पर्व पर मालन धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के विकास को देगा नई गति : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात