पेड़ों के कटान का विरोध करना पड़ रहा भारी अज्ञातों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पेड़ों के कटान का विरोध करना पड़ रहा भारी
अज्ञातों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ऋषिकेश भानियावाला राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वृक्षों के कटान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल द्वारा की गई है। कोतवाली के एसएसआई नवीन जोशी ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण के तहत वन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सात मोड़ के पास पेड़ों की कटाई का काम किया जा रहा है। इसी दौरान दो लोगों ने इस कार्य का उग्र विरोध किया। एक व्यक्ति पेड़ों से लिपट गया और दूसरे व्यक्ति ने रोड जाम कर दिया। समझाने के बाद भी दोनों व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी पहचान कुंदन सिंह बिष्ट और रणविजय के रूप में हुई है। एसएसआई ने बताया कि मामले में परियोजना निदेशक की तहरीर पर विरोध करने वाले अज्ञातों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
मलबे में दबे श्रमिकों का कराया रेस्क्यू, श्रमिकों को लेकर दून अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
सीएम धामी बोले – देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र
सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया निस्तारण
बुजुर्गों और महिलाओं के उत्पीड़न पर कड़ा रुख, तत्काल कार्रवाई के निर्देश