देवप्रयाग हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत; एक लापता, रेस्क्यू जारी

देवप्रयाग हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत; एक लापता, रेस्क्यू जारी
पौड़ी- देवप्रयाग मार्ग पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कुंडधार के पास एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में वाहन सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बता दें कि देवप्रयाग क्षेत्र में पौड़ी मार्ग पर डंपिंग जोन के पास एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही SDRF श्रीनगर की टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में बोलेरो सवार 7 लोगों में से एक घायल युवक को स्थानीय लोगों ने पहले ही बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया। घायल की पहचान 16 वर्षीय अरम पुत्र अफजाल, निवासी रायपुर जीतपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।
रेस्क्यू के दौरान SDRF ने 5 लोगों के शव बरामद किए, जिनमें अफजाल (49), गुफरान (34), सब्बू (40), अनामिया (3) और शादाब (14) शामिल हैं। एक अन्य व्यक्ति अभी लापता है, जिसकी तलाश SDRF, पुलिस और अन्य एजेंसियों द्वारा जारी है।


खेल महाकुंभ 2026ः 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश
समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहींः डीएम
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट
पहाड़ों में आफत की बारिश से खतरा, ऋषिकेश में चेतावनी के निशान पर पहुंची गंगा