रेलवे ट्रैक के पास दो शव मिलने से सनसनी, एक युवक के ट्रेन से कटने की आशंका

रेलवे ट्रैक के पास दो शव मिलने से सनसनी, एक युवक के ट्रेन से कटने की आशंका
ऋषिकेश
श्यामपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला, जबकि दूसरा युवक रेलवे फाटक के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहली घटना में श्यामपुर रेलवे फाटक के पास बेसुध मिले युवक को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस को मृतक की जेब से अनिकेत निवासी उन्नाव यूपी का आधार कार्ड व सरकारी अस्पताल की पर्ची मिली, जिस पर अरूण कुमार थापा लिखा मिला। दूसरी घटना में शाम के समय भट्टोवाला रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव ट्रेन से कटा हुआ मिला। श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई प्रतीत हो रही है। स्थानीय स्तर पर पूछताछ के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को एम्स की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस दोनों शवों की आधिकारिक शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचित किया गया है। स्थानीय निवासियों और अन्य माध्यमों की मदद से शिनाख्त के प्रयास लगातार जारी हैं।


मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम पुष्कर सिंह धामी
10 अक्टूबर को बंद होंगे गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन