जगद्गुरु शंकराचार्य से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, लिया आशीर्वाद

जगद्गुरु शंकराचार्य से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, लिया आशीर्वाद
हरिद्वार
सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार के कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरानंद महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ ही समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक समर्पण भाव से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जगद्गुरु महाराज के स्वस्थ, दीर्घायु और निरंतर मार्गदर्शन की कामना की।




प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का चौथा सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ टैक्स-फ्री: सनातन का सम्मान- नागर
मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग