धनौरी भगवानपुर-बहादराबाद- मार्ग बदहाल, गड्ढों में सड़क ढूंढ रहे राहगीर

धनौरी भगवानपुर-बहादराबाद- मार्ग बदहाल, गड्ढों में सड़क ढूंढ रहे राहगीर
रतमऊ पुल के गड्ढों में दिखाई दे रहा सरियों का जाल, मिनटों का सफर घंटों में हो रहा तय
धनौरी(श्रवण गिरी)- भगवानपुर बाया बहादराबाद धनौरी मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को सड़क पर चलने के बजाय गड्ढों के बीच सड़क तलाशनी पड़ रही है। मार्ग की खराब स्थिति के कारण कुछ मिनटों का सफर तय करने में भी घंटों का समय लग रहा है।
यह मार्ग हरिद्वार को हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल है। दिन-रात इस सड़क पर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
यह मार्ग हरिद्वार को हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल है। दिन-रात इस सड़क पर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
सबसे चिंताजनक स्थिति रतमऊ पुल के आसपास बनी हुई है। पुल पर बने गहरे गड्ढों में सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अंदर बिछा सरियों का जाल तक साफ दिखाई दे रहा है। तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए ये गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
बारिश ने बढ़ाई परेशानी
बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहन चालक अचानक गड्ढों में गिरने से अपना संतुलन खो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है और कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है।
प्रमुख मार्ग होने के बावजूद अनदेखी
भगवानपुर से बहादराबाद होते हुए धनौरी जाने वाला यह मार्ग स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। हरिद्वार आने वाले यात्रियों और औद्योगिक क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी इस मार्ग पर रहती है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय राहगीरों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए तथा रतमऊ पुल की जर्जर स्थिति को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है?
अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है?




उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन
उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री
प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का चौथा सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
जगद्गुरु शंकराचार्य से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, लिया आशीर्वाद