रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर ने शिक्षकों को किया सम्मानित, 8 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर ने शिक्षकों को किया सम्मानित, 8 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ
काशीपुर
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा आज रोटरी भवन, रामनगर रोड, काशीपुर में विशेष शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना था। इसी अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति, काशीपुर के सहयोग से 8 दिवसीय योग शिविर का भी शुभारंभ किया गया।
समारोह में काशीपुर नगर के 18 प्रतिष्ठित विद्यालयों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय शैक्षिक सेवाओं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा समाज निर्माण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का अध्यापन नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति की मजबूत नींव उसके शिक्षकों द्वारा तैयार की जाती है।
रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के अध्यक्ष रोटेरियन संजय गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। क्लब की सचिव रो. रेखा जिंदल ने कहा कि समाज में शिक्षकों का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। क्लब का प्रयास है कि शिक्षा और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया जाए तथा नई पीढ़ी को बेहतर दिशा देने वाले शिक्षकों के योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाए।
रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर की ‘लीडर ऑफ द मंथ’ रोटेरियन मुक्ता सिंह ने कहा कि इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के महत्व का संदेश देना भी है।
8 दिवसीय योग शिविर के शुभारंभ के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति की अध्यक्ष श्रीमती कमला रखाड़ी एवं उनके सहयोगी प्रशिक्षकों ने उपस्थित रोटेरियन्स और योग के प्रति रुचि रखने वाले लोगों को योग तथा उसके विभिन्न लाभों की जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न योगासनों एवं अभ्यासों का प्रशिक्षण भी कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीडीजी देवेंद्र कुमार अग्रवाल, रो. डॉ. बी.एम. गोयल, रो. राज मेहरोत्रा, रो. मनोज चौधरी, रो. राजीव खरबंदा, रो. तनुज अग्रवाल, रो. प्रदीप गोयल, रो. विजय जिंदल, रो. आभा गोयल, रो. सुमन जिंदल, रो. संगीता गोयल एवं रो. संगीता गेहरोत्रा सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों से जुड़े शिक्षाविदों एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यह समारोह ‘Create Lasting Impact’ की भावना के अनुरूप शिक्षा के माध्यम से समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।




हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना
धनौरी भगवानपुर-बहादराबाद- मार्ग बदहाल, गड्ढों में सड़क ढूंढ रहे राहगीर
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन
उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री
प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का चौथा सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न