चेकिंग के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से अवैध चाकू बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से अवैध चाकू बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार
कलियर पुलिस की ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
पिरान कलियर
अपराधी प्रवृत्ति के लोगों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सैनी पार्क इमलीखेड़ा तथा धनौरी क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में मु0अ0सं0 214/26 फारुख तथा मु0अ0सं0 215/26 सामील के खिलाफ दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
फारुक पुत्र सफी, निवासी इमाम साहब रोड, वार्ड नंबर 01, थाना पिरान कलियर, उम्र 25 वर्ष।
सामील पुत्र घसीटा, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पदार्थ, थाना पथरी, जिला हरिद्वार, उम्र 49 वर्ष।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अजब सिंह, कांस्टेबल शाह आलम, कांस्टेबल विकास त्यागी और होमगार्ड धर्मेंद्र शामिल रहे।




उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
सीएम धामी का एक और व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम —18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
श्रीराम इंस्टीट्यूट काशीपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
शिवालिक नगर क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का मेलाधिकारी ने लिया जायजा
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण