वीसी डीपी सिंह के निर्देश पर तपोवन में दो बड़े अवैध निर्माणों पर की सीलिंग की कार्रवाई

वीसी डीपी सिंह के निर्देश पर तपोवन में दो बड़े अवैध निर्माणों पर की सीलिंग की कार्रवाई
तपोवन
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी के वीसी डीपी सिंह का अवैध निर्माणों के खिलाफ रौद्र रूप जारी है। अधिकारियों को अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सहायक अभियंता दिग्विजय तिवारी को दो टूक देते हुए कहा कि अवैध निर्माणों में संलिप्त न पाई जाए। अवैध निर्माणों पर मिलीभगत की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध निर्माणों के खिलाफ सीएम धामी के निर्देशों का कड़ाई से पालन होगा। अवैध निर्माणकर्ता किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। वीसी डीपी सिंह के निर्देश पर तपोवन में दो बड़े अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। पवन गोयल और अंकुर मलिक के अवैध निर्माणों को प्राधिकरण की टीम ने सील किया। अवैध निर्माणों पर साधना न्यूज़ की पैनी नजर रहेगी। वीसी डीपी सिंह का सख्त संदेश है कि अवैध निर्माण की शिकायत आई तो सहायक और अवर अभियंता नपेंगे। सीलिंग के बाद निर्माण कार्य हुए तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ व्यापक अभियान जारी रहेगा।







IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर सत्र में चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण