यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों ने की गंगा आरती

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों ने की गंगा आरती
72 सीढ़ी गंगेश्वर घाट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना
ऋषिकेश
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, देहरादून के अधिकारियों ने ऋषिकेश के 72 सीढ़ी गंगेश्वर घाट पर पहुंचकर मां गंगा की आरती में श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। गंगा आरती में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड देहरादून की डीजीएम मीना सामरा, रीजनल मैनेजर रमेश शर्मा, रीजनल मैनेजर कुलदीप सिंह का ऋषिकेश के सीनियर ब्रांच मैनेजर विवेक पुरी ने भव्य स्वागत किया। अधिकारियों ने गंगा तट पर आयोजित आरती में श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया और दीप प्रज्वलित कर मां गंगा की आराधना की। इस अवसर पर डीजीएम मीना सामरा ने कहा कि ऋषिकेश की गंगा आरती धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखती है। गंगा के पावन तट पर आरती में शामिल होकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। कहा कि गंगा की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके साथ उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। सभी को गंगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। गंगा आरती के दौरान घाट का वातावरण भक्तिमय रहा। आरती के बाद अधिकारियों ने कुछ समय गंगा तट पर बिताया और ऋषिकेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।




प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड
रायवाला में हुयी बुजुर्ग महिला की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा
रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु डीएम की पहल; 10 बच्चों के उपचार को जिला प्रशासन ने दिए रू0 9.60 लाख
नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही भाजपा, पंजाब की युवा पीढ़ी का भविष्य बचाना हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री धामी
वीसी डीपी सिंह के निर्देश पर तपोवन में दो बड़े अवैध निर्माणों पर की सीलिंग की कार्रवाई