भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी से की मुलाक़ात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी से की मुलाक़ात
नई दिल्ली- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सुपुत्र के विवाह समारोह का स्नेहिल निमंत्रण पत्र सौंपा। मुलाकात के अवसर पर महेंद्र भट्ट के साथ उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे परिवार का स्वागत किया और विवाह समारोह के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना हमेशा ऊर्जादायी और प्रेरणादायक अनुभव रहता है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने परिवार के साथ आत्मीयता से बातचीत की और विवाह समारोह के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पारिवारिक माहौल में हुई मुलाकात को लेकर महेंद्र भट्ट ने प्रसन्नता व्यक्त की।




दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी
पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत
समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
पितरों की स्मृति में पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री