धूमधाम से मनाया खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव। बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु। बाबा का भव्य दरबार बना आकर्षण का केंद्र।

- ऋषिकेश डेस्क
श्री खाटू श्याम परिवार ने तीसरा श्याम जन्मोत्सव पंजाब सिंह क्षेत्र धर्मशाला में धूमधाम से मनाया। जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित करके किया। मौके पर श्याम बाबा का भव्य दरबार और 11 किलो का ड्राई फ्रूट केक भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। इसके अलावा श्री श्याम नाम बालाजी की मेहंदी भी महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करती रही। महिलाओं ने जमकर बाबा के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर सजाई। जन्मोत्सव के मौके पर श्याम भक्तों ने भजन संध्या भी की। जिसमें हरियाणा के प्रसिद्ध भजन गायक सोनू लक्खा और ऋषिकेश के भजन गायक सिद्धार्थ चतरथ ने अपनी प्रस्तुति दी। दोनों गायको ने एक से बढ़कर एक श्याम बाबा के भजन भक्तों को सुनाएं। कई भजनों पर भक्त मंत्र मुग्ध हुए तो कई भजनों पर भक्त नाचते हुए भी दिखाई दिए। भजन संध्या की समाप्ति पर श्याम बाबा को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। जिसे भजन संध्या की समाप्ति पर भक्तों को वितरित किया। खाटू श्याम परिवार से जुड़े राजकुमार सडाना व अन्य सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में श्याम बाबा की कथा का श्रवण भी भक्तों ने किया। कथा में भक्तों को बताया गया कि श्याम बाबा को हारे का सहारा क्यों कहा जाता है। जन्मोत्सव कार्यक्रम में अमन सडाना, आरती सडाना, मनोज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, मनोज राजपूत, मनमोहन अग्रवाल, विजय गोयल, अमित गर्ग, दीपा आहूजा, संजीव गुप्ता, अंश बुटानिया, लतिका तिवारी, लक्ष्मी अग्रवाल, रश्मि राजपूत, प्रिया गुप्ता, पिंकी सिंह, ऋतु अरोड़ा, ऋषभ अरोड़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा सहित सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे।





आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने किया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण
16 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण
सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश