आशारोड़ी-मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्ला बोल

आशारोड़ी-मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्ला बोल
ज्योति रौतेला के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन, जोरदार नारेबाजी और सरकार का पुतला दहन ,डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
देहरादून
। आशारोड़ी-मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों और आम जनता की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया और सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतने की मांग उठाई।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि आशारोड़ी-मोहब्बेवाला मार्ग पर लगातार सड़क हादसे होना बेहद गंभीर चिंता का विषय है। यह मार्ग देहरादून को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां से आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क पर बढ़ते हादसे आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस, प्रभावी और स्थायी कदम उठाए जाएं। हादसों के कारणों को चिन्हित कर उनका समाधान किया जाना आवश्यक है। महिला कांग्रेस जनता की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।
धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “जनता की जान से खिलवाड़ बंद करो”, “सड़क हादसों पर रोक लगाओ” सहित विभिन्न नारों के साथ सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया और सरकार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान जब काफी देर तक कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, तो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी वहां से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आशारोड़ी-मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने, दुर्घटना संभावित स्थानों पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ज्योति रौतेला ने कहा कि “जनता की जान सबसे महत्वपूर्ण है। सड़क हादसों को सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जब तक आम जनता को सुरक्षित आवागमन का भरोसा नहीं मिलता, तब तक महिला कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।”
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा तथा हादसों की रोकथाम के लिए समयबद्ध तरीके से ठोस समाधान सुनिश्चित करना होगा।
धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में अनीता सकलानी, नंदिता गढ़िया, सीमा, ममता, विजया, अनुराधा, बबीता, आयुष गुप्ता, फारूक राव, गौरव रावत, नरेश सकलानी, दीपक भंडारी, अभिषेक जुयाल, जावेद मलिक, अब्दुल समद, मनीष रघुवंशी, साहिल खान, मारूफ राव, आयुष सैनी, अनिरुद्ध, मनावर, शहजाद सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।





अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी
स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंचः जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार
मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक