आंगन मिलन’ में गूंजी सेवा और संवाद की भावना, मातृशक्ति व बच्चों की जरूरतों को जाना

आंगन मिलन’ में गूंजी सेवा और संवाद की भावना, मातृशक्ति व बच्चों की जरूरतों को जाना
डोईवाला-
आंगनबाड़ी केंद्र मिस्सरवाला-2 में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री आशा कोठारी ने मातृशक्ति एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं और विचारों की जानकारी ली। इस अवसर पर गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार भी विधिवत संपन्न कराए गए।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री आशा कोठारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि मातृशक्ति और परिवारों से सीधे जुड़ने का महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उसकी आवश्यकताओं को समझकर सहयोग करने का संकल्प है। मातृशक्ति और बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
सभासद रीना कोठारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन मातृशक्ति एवं बच्चों से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रभावी माध्यम हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कोठारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा और जनसंवाद की भावना को मजबूत किया जा रहा है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिता गुरुंग, रजनी बडोनी, शबीना गुरुंग, केतन गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिया क्षेत्री, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मंजू जोशी आदि मौजूद रहे।






‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ अभियान को लेकर इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता
उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन
मुख्यमंत्री ने कहा—उत्तराखण्ड के अनुभवों को देशभर तक पहुंचाने में डिजिटल ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएं युवा
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
राज्य आंदोलन के शहीदों की प्रतिमाएं पैतृक गांव या निवास क्षेत्र में स्थापित की जाएंगी: मुख्यमंत्री
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने किया माल्यार्पण कर दी श्रदांजलि