कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करते हुए नव मतदाता पंजीकरण पर दिया जोर

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करते हुए नव मतदाता पंजीकरण पर दिया जोर
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल, शहीद दुर्गा मल्ल मंडल और मसूरी मंडल के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान फार्म 6 के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने, युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका, आपसी समन्वय और अभियान को गति देने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मजबूत संगठन की नींव बूथ स्तर पर होती है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से नव मतदाताओं को जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, संध्या थापा, समीर डोभाल, श्याम सुंदर चौहान, बीएलए-1 आरएस परिहार, सहित मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक, पार्षद एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






राम जन्मभूमि आंदोलन को व्यापक जनआंदोलन बनाने में अशोक सिंघल की भूमिका अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस डाट काली मंदिर पहुंचकर मां काली का मां काली का लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री धामी ने किया मां कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का पूर्व सैनिक संगठनों ने जताया आभार