उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने नई दिल्ली स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर ऋतु खण्डूड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में हाल ही में संपन्न उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त विजय पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन निरंतर सशक्त होगा तथा जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र सहित उत्तराखंड प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा प्रदेश की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया।






सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर काम जारी
आस्था, संस्कृति और आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचेगा कुंभ का संदेश
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 अहम प्रस्तावों पर मुहर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का सीएम धामी ने किया फ्लैग-इन