राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत उत्तरकाशी पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत उत्तरकाशी पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी
ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर बड़कोट एवं राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़ (मोरी) में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, महिला-बाल अपराधों एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
उत्तरकाशी/बड़कोट
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपदभर में साइबर अपराधों की रोकथाम तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर, बड़कोट में साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कोतवाली बड़कोट पुलिस टीम द्वारा ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर, बड़कोट में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल एवं मैसेज, ऑनलाइन गेमिंग, लॉटरी जीतने के झांसे, ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर धोखाधड़ी तथा लुभावने ऑनलाइन ऑफर के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए।
राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़, मोरी में विद्यार्थियों को किया जागरूक
थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़, मोरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, बैंक खाते से संबंधित जानकारी अथवा अन्य गोपनीय सूचना साझा न करें। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान QR कोड स्कैन करने तथा अविश्वसनीय वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने से बचें। साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और न ही ठगों के दबाव में आएं। ऐसी स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
उनके द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अपनी ऊर्जा एवं समय का सदुपयोग करने तथा पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के प्रति निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया। तथा सभी छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए।






वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली का पहला चरण सफल, वैज्ञानिक दल लौटा
विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग ने ली दो दिवसीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
ऋषिकेश में छोटी छोटी गलियों और मुख्य मोहल्लों कुकुरमुत्तों की तरह बन रहे अवैध फ्लैट
चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा