नव मधुवन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने 58 स्कूली बच्चों को बांटे गर्म ट्रैकसूट

नरेंद्रनगर- नव मधुवन आश्रम, मुनि की रेती ढालवाला के सौजन्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओणी नरेंद्रनगर में 58 विद्यार्थियों को निःशुल्क गर्म ट्रैक सूट वितरित किए। आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने बच्चों को ट्रैकसूट वितरित कर उन्हें सर्दी से बचाव के लिए गर्म वस्त्र उपलब्ध कराए। नव मधुवन आश्रम की ओर से पिछले 20 वर्षों से नरेंद्रनगर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने बताया गया कि आगामी सर्दियों में क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने, भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराने, विद्यालयों को फर्नीचर देने और विद्यार्थियों की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहयोग किया जाता है। कार्यक्रम में दिल्ली से आए अर्जुन दास, राजीव सोनी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, सौ से अधिक नोटिस जारी
गैरसैंण में एक वर्ष में दो विधानसभा सत्रों का आयोजन राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक : मुख्यमंत्री
कुंभ से पहले पंतद्वीप के विकास कार्य पूरे करने के निर्देश
अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सीएम धामी सड़क मार्ग से देहरादून जा रहे, सड़क मार्ग का कर रहे निरीक्षण