रामनगर कांग्रेस में नेतृत्व की जंग: रणजीत सिंह रावत और विजय शर्मा बदोला के बीच फंसा पेंच, हाईकमान के फैसले पर टिकीं निगाहें

रामनगर (संजय बिष्ट)- वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज होते ही रामनगर कांग्रेस संगठन में अंदरूनी सियासी घमासान और नेतृत्व को लेकर खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। क्षेत्र में कांग्रेस की कमान किसके हाथों में होगी, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं चरम पर हैं। मुख्य मुकाबला पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह रावत और संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले विजय शर्मा बदोला के बीच देखा जा रहा है।
वरिष्ठता बनाम जमीनी सक्रियता
एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी रहे रणजीत सिंह रावत का लंबा राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में उनका जनाधार है, जिसे नजरअंदाज करना पार्टी के लिए आसान नहीं होगा। वहीं दूसरी तरफ, विजय शर्मा बदोला की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पैठ के चलते संगठन में उनके नाम पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं में असंतोष और बदलाव की मांग
पार्टी के भीतर सबसे बड़ा सवाल उन कार्यकर्ताओं की ओर से उठ रहा है जो सालों से जमीन पर झंडा थामे संगठन को सींच रहे हैं। कार्यकर्ताओं के एक वर्ग का तर्क है कि हर बार नेतृत्व और टिकट का फैसला कुछ चुनिंदा चेहरों के इर्द-गिर्द सिमट कर रह जाता है। इस बार जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं और नए चेहरों को भी अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलना चाहिए।
हाईकमान के सामने दोहरी चुनौती
रामनगर में कांग्रेस के सामने इस समय दो मुख्य चुनौतियां हैं—पहला, सर्वसम्मत और मजबूत नेतृत्व का चयन और दूसरा, गुटबाजी को दूर कर संगठन को एकजुट रखना।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाईकमान का फैसला रामनगर कांग्रेस का भविष्य तय करेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस हाईकमान रणजीत सिंह रावत के तजुर्बे पर दांव लगाता है, विजय शर्मा बदोला पर भरोसा जताता है, या फिर गुटबाजी से बचने के लिए किसी तीसरे नए चेहरे को कमान सौंपता है।





स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू
सीएम धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किए जाएँ कोल्ड स्टोरेज
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना