मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 नवंबर को कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 नवंबर को कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग
संवाददाता : ललित जोशी
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 15 नवंबर को जनपद नैनीताल के कालाढूंगी के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 9:30 बजे लोहियाहेड हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे और 9:45 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हेलीपैड, कालाढूंगी पहुंचेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, कालाढूंगी पहुंचकर नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:20 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हेलीपैड के लिए रवाना होंगे तथा 11:25 बजे वहां पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।







मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण
बैंकिंग सेवाओं और रोजगार योजनाओं को लेकर मुख्य सचिव सख्त, साइबर हेल्पलाइन में 15 दिन में तैनात होंगे बैंक प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास