नगर निगम के निर्माणाधीन बहुमंजिला कार्यालय भवन एवं बहुमंजिला पार्किंग का महापौर शम्भू पासवान ने किया निरीक्षण

नगर निगम के निर्माणाधीन बहुमंजिला कार्यालय भवन एवं बहुमंजिला पार्किंग का महापौर शम्भू पासवान ने किया निरीक्षण
कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
ऋषिकेश
नगर निगम ऋषिकेश के निर्माणाधीन बहुमंजिला कार्यालय भवन और पार्किंग का महापौर शम्भू पासवान ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से जानकारी ली। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय भवन के तैयार होने से नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, जबकि बहुमंजिला पार्किंग बनने से शहर की पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्किंग सुविधा विकसित होने से सड़कों पर अनियोजित तरीके से खड़े होने वाले वाहनों की समस्या कम होगी और आमजन को सुविधा मिलेगी। महापौर ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को नियमित निगरानी कर निर्माण कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरा कराने को कहा।
इस अवसर पर नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल, अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, उपखण्ड अधिकारी रुपेश चंद्र, जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज त्रिपाठी सहित संबंधित ठेकेदार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।







मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग, महान लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा को दी श्रद्धांजलि
जनगणना में जनभागीदारी बढ़ाने की पहल, स्कूलों में स्वगणना के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी
180 दिन से लंबित शिकायतों पर विभागों से जवाब तलब, विद्युत पोल तत्काल बदलने के आदेश।
मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ