निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं ने अटल को किया याद। हर कार्यकर्ता के मन में आज भी जिंदा हैं अटल- अनिता ममगाई।

ऋषिकेश डेस्क
आज भाजपायों ने प्रदेश कार्यालय देहरादून में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
कार्यक्रम में ऋषिकेश की निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किया। आपका साहसिक नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा। उनके चाहने वाले न केवल सत्ता पक्ष बल्कि बिपक्ष में भी मौजूद है। वह देश भक्त और सिद्धान्तवादी थे। उन्होंने पार्टी को सींचा और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर हमारे सामने है। अटल जी सदैव भाजपा के हर कार्यकर्ता के मन में रहेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
युवा कांग्रेस का लखनपुर चुंगी में ‘Call for Protest’ अभियान; कल रुद्रपुर में कलेक्टर कार्यालय घेराव की अपील
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विकास की रीति- नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार